Emraan Hashmi and Mallika Sherawat To Work Together: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत दोनों ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। फैंस को इमरान और मल्लिका की पर्सनैलिटी काफी पसंद आती है। साल 2004 में अपनी ब्लॉकबस्टर रोमांस- थ्रिलर मर्डर की रिलीज के बाद दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद उन्होंने एक-दूसरे के बारे में विवादित बातें कहनी शुरू कर दी थीं। जिसके बाद दोनों एक साथ कभी काम भी नहीं किया।
Emraan Hashmi wants to work with Mallika Sherawat Again
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor-Mira Rajput को शादी की सालगिरह की बधाई देने में लेट हुए Ishaan Khatter, फोटो शेयर कर मांगी माफी
मल्लिका शेरावत संग दोबारा काम करना चाहते हैं इमरान
जिसके बाद दोनों को हाल ही में एक शादी में एक-दूसरे से टकराते और पपराज़ी के लिए पोज देते हुए देखा गया था। अब एक्टर इमरान हाशमी ने कहा कि वह मल्लिका के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे। जिसके बाद इमरान का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की जोड़ी को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर लौटते हुए देखना चाहते हैं। आइए एक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
'उस समय दोनों के अंदर बचपना था'
इमरान हाशमी ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, 'उस समय हम यंग और मूर्ख थे। आप अपने जीवन में एक ऐसे दौर से गुजरते हैं जब आपकी फैसला लेने की शक्ति इतनी सीमित हो जाती है और आप बहुत शॉर्ट टैंपर्ड हो जाते हैं। कुछ ओछी बातें उसने कहीं और कुछ मैंने। लेकिन वे सब बीत चुके हैं। हमने वह सब एक तरफ रख दिया। बहुत समय पहले की बात है। उन्हें देखकर और मिलकर बहुत अच्छा लगा। वह बहुत गर्मजोशी से भरी थीं और मैं भी। वह एक को स्टार हैं, काश मैं उनके साथ दोबारा काम कर पाता।'
