बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) काफी पॉपुलर है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' डायरेक्ट की थी। मुकेश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने अपने इंटरव्यू में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणबीर का स्टाडम कभी खत्म नहीं होगा। वह नंबर वन एक्टर है। एक्टर की फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। मुकेश से पूछा गया कि आज के समय में सेलेब्स का स्टारडम समय के साथ खत्म नहीं होता है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस के बीच में जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिलता है।
मुकेश ने आगे कहा, मुझे लगता है वो स्टारडम का जो चार्म है ना वो रणबीर का है। लोग उसको देखने के लिए पागल है जो तड़पते हैं उसकी फिल्म देखने के लिए। मुझे लगता है इस ऑर्डर में रणबीर नंबर वन पर है।
मुकेश छाबड़ा ने रणबीर को बताया- नबंर वन एक्टर
रणबीर ने बताया था कि उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है। लेकिन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में एक्टर की पत्नी ने कहा था कि उनका सीक्रेट अकाउंट है। रणबीर कपूर हाल ही में अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अनंत अंबानी के संगीत सेरेमनी में शामिल हुए थे। रणबीर और आलिया ने मिलकर डांस भी किया था। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रणबीर आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा में है। एक्टर इस पिल्म में भगवान राम के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। रणबीर के साथ इस फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ में काम करेंगे।
