बॉलीवुड

Sonakshi Sinha की विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगीं मां Poonam Sinha, दामाद जहीर इकबाल ने दिया छू जाने वाला रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस ने शादी के बाद विदाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा बेटी को गले लगाकर रोते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शादी के बाद इमोशनल तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो पर जहीर इकबाल ने दिल छू जाने वाला रिएक्शन दिया है।

Image

Sonakshi Sinha with mother poonam sinha (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha Emotional Wedding Photos: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपने विदाई की इमोशनल तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस के माता-पिता काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी अपनी मां पूनम (Poonam Sinha) के गले लगकर रोते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी एक्ट्रेस के विदाई के दौरान काफी इमोशनल नजर आए। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो पर एक्टेस के पति जहीर इकबाल ने दिल छू जाने वाला रिएक्शन दिया है।

सोनाक्षी ने अपने विदाई की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, शादी में जब मां को झटका लगा तो वह रोने लगीं, मैं घर से बाहर जा रही थी।

सोनाक्षी ने मां पूनम संग शेयर की इमोशनल तस्वीरें

मैंने उनसे कहा, "मां चिंता मत करो... जुहू से बांद्रा केवल 25 मिनट। आज उनकी बहुत ज्यादा याद आ रही है इसलिए मैं आप से बिल्कुल वही बात कह रही हूं। आशा है कि रविवार को घर पर सिंधी कड़ी बनी होगी... जल्द ही मिलते हैं। ज़ूम ज़ूम ज़ूम

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके पति जहीर इकबाल ने हार्ट इमोजी बनाई है। जहीर का रिएक्शन फैंस का दिल जीत रहा है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर से शादी की थी। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन पार्टी दी थी। कपल के रिस्पेशन में रेखा, सायरा बानो, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी समेत कई सितारे शामिल हुए थे।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article