Ishaan Khatter Wishes Shahid-Mira's Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बीते दिन यानी 7 जुलाई को अपने शादी की 9वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत (Mira Rajput) से अरेंज्ड मैरिज की थी। शाहिद कपूर ने अचानक मीरा राजपूत से शादी कर अपनी कई फीमेल फैन्स का दिल तोड़ इया था। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की सालगिरह पर कपल के फैन्स ने उन्हें खूब बधाई दी। हैरानी की बात यह है कि शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ही उन्हें विश करना भूल गए।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 7 जुलाई को वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न मनाया। ईशान खट्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज शाहिद-मीरा की मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक क्यूट हार्ट बनाते हुए लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी"। ईशान खट्टर ने शाहिद-मीरा को लेट विश करने पर सफाई देते हुए कहा, 'माफ करें, मुझे पोस्ट करने में देर हो गई, आज शाम आप लोगों को थर्ड व्हीलिंग में ले जाने में व्यस्त था।'

Ishaan Khatter wishes Shahid Kapoor-Mira Rajput on their wedding anniversary
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन लीड रोल में थी। दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में भी सफल रही है। इसके अलावा शाहिद कपूर को जल्द ही फिल्म 'देवा' में देखा जाएगा। इस फिल्म में अभिनेता के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी।
