Emmy Awards 2023: कल यानी 20 नवंबर को अमेरिका के मशहूर शहर न्यू यॉर्क में एमी अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड फंक्शन में एक से बढ़ कर एक हस्ती शामिल हुए। एक्टर और कॉमेडियन राईस डाबरी ने अवार्ड फंक्शन को होस्ट किया। इस अवार्ड के लिए हॉलीवुड के बड़े दिग्गजों के साथ भारत के भी कई बॉलीवुड कलाकारों का नाम नॉमिनेट किया गया था। ऐसे में हमारे 2 भारत के सबसे मशहूर लोगों को अवार्ड से नवाजा गया। जिसमें एकता कपूर और वीर दस का नाम शामिल है। जानिए इस समाहारों से जुडी सारी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के लिए कल सबसे बड़ा दिन था क्यूंकि उन्हें बेस्ट डाइरेक्टरेट के लिए अवार्ड्स से नवाज गया। साथ ही वीर दास ( Vir Das) को बेस्ट कॉमेडियन के अवार्ड से समान्नित किया गया है। ये खबर सुन सभी भारतवासी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह को भी सीरीज दिल्ली क्राइम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन उन्हें कालरॉ सूजा से हारना पड़ा।
अवार्ड्स लेते हुए एकता कपूर ने मंच पर कहा की मुझे लगता है की कला, राइटिंग और स्टोरीज टेलिंग केजितना श्रेय दिया जाता है, उससे अधिक प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्होंने ये अवार्ड अपने देश को डेडिकेट किया है। इसी के साथ सभी भारत के कलाकार उन्हें अवार्ड जीतने की बधाई दे रहे हैं।
