Kangana Ranaut Emergency Release Date Out Now: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुई थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस दौरान कंगना रनौत की खुशी देखने लायक रही। वहीं अयोध्या से लौटते हुए ही कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म की रिलीड डेट सामने आ चुकी है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, भगवान के आगमन से पहले किया महायज्ञ
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'इमरजेंसी' (Emergency) से जुड़ा पोस्टर साझा करते हुए उसकी रिलीड डेट का खुलासा किया। फोटो में एक्ट्रेस इंदिरा गांधी के लुक में चश्मे के साथ सोच में डूबी नजर आईं। पोस्टर में कंगना रनौत के एक्सप्रेशंस और तेवर देखने लायक रहे। रिलीड डेट का खुलासा करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "भारत के सबसे काले वक्त की कहानी का खुलासा कीजिए। 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट की घोषणा कर रही हूं जो कि 14 जून को पर्दे पर दस्तक देगी। सबसे खूंखार और उग्र प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ सिनेमा में इतिहास का गवाह बनिए। इमरजेंसी 2024 में 14 जून को रिलीज हो रही है।"
बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की 'इमरजेंसी' (Emergency) के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। उनके साथ-साथ फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, श्रेयास तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। 'इमरजेंसी' के अलावा कंगना रनौत 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' और 'सीता: द इंकारनेशन' जैसी मूवीज में भी नजर आ सकती हैं। बता दें कि आखिरी बार कंगना रनौत को फिल्म तेजस में देखा गया था, लेकिन ये मूवी फ्लॉप साबित हुई।
