Emergency Release Date: कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म, सामने आया नया पोस्टर

Emergency Release Date: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इसी साल रिलीज होने वाली थी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दिया गया। अब मेकर्स ने एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें फिल्म की नई ऑफिशियल रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Emergency Release Date: भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के की लाइफ की सबसे बड़ी घटना आपातकाल के इतिहास पर आधारित फिल्म इमरजेंसी (Emergency Movie) की रिलीज डेट सामने आ गई है। बीते काफी समय से फिल्म की रिलीज को लेकर अपडेट्स सामने आते रहे हैं। फिल्म को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। इस अपकमिंग बायोपिक के साथ कंगना रनौत, एक डायरेक्टर के तौर पर भी डेब्यू करने वाली हैं। कंगना की इस फिल्म को अब सीबीएफसी की मंजूरी मिल गई है। जिसके कुछ हफ्तों बाद, एक्ट्रेस ने आखिरकार फिल्म की रिलीज की डेट की घोषणा कर दी है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

Emergency Movie Release Date

Emergency Movie Release Date

जिसके साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। पहले यह मूवी 6 सिंतबर को रिलीज होने वाली थी, हालांकि आखिरी मूमेंट पर फिल्म को लेकर पंजाब में विवाद शुरू हो गया और सीबीएफसी ने भी मूवी की रिलीज को मंजूरी नहीं दी। यहां फिल्म की रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed