The Dirty Picture 2 Confirmed: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी में विद्या बालन ने साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की भूमिका को बड़े परदे पर निभाया था। लंबे समय से फैन्स इसके सीक्वल की डिमांड कर रहे थे। अब लगभग 15 सालों के बाद फैन्स को इस डिमांड को देखते हुए अब प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कंफर्म किया है कि फिल्म 'द डर्टी पिक्चर 2' (The Dirty Picture 2) पर काम चल रहा है। इस मूवी का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था। एकता कपूर इस फिल्म की कहानी को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रही हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के 84वें जन्मदिन पर इन सितारों ने लुटाया प्यार, Kamal Haasan ने खास अंदाज में किया विश)
'द डर्टी पिक्चर 2' हुई कन्फर्म (Pic Credit: Instagram)
'द डर्टी पिक्चर 2' बनाएंगी एकता कपूर
एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने 'द डर्टी पिक्चर 2' का जिक्र करते हुए बताया कि काफी समय से इस मूवी को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही एकता कपूर विचार कर रही हैं। एकता के मुताबिक अब उन्हें ऐसी कहानी मिली है, जिसे वह दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि 'द डर्टी पिक्चर 2' बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसपर वो इस दिनों काम कर रही हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी Ranbir Kapoor की Ramayana, दशहरे पर खुलेगी एडवांस बुकिंग)
एकता कपूर के इस बयान के बाद दर्शकों के बीच 'द डर्टी पिक्चर 2' को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि सीक्वल पिछली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा या किसी नई महिला के जीवन पर आधारित होगा। फिल्म की स्टार कास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
'द डर्टी पिक्चर 2' की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या विद्या बालन एक बार फिर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। पहली फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी और यह किरदार उनके करियर की यादगार भूमिकाओं में शामिल है। लेकिन अभी तक एकता कपूर ने विद्या बालन की वापसी को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
