Harshvardhan Rane's Ek Deewane Ki Deewaniyat: मशहूर निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का निर्देशन किया है। यह मूवी 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा के लिए हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को मेकर्स ने कास्ट किया। यह जोड़ी ऑनस्क्रीन दर्शकों को काफी पसंद भी आई। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के लिए मेकर्स की पहली पसंद हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) नहीं थे। तो चलिए जानते हैं इस मूवी के लिए मेकर्स ने हर्षवर्धन राणे से पहले किस अभिनेता को कास्ट करने का मन बनाया था।
Pic Credit: IMDb
अभिषेक बच्चन थे इस मूवी की पहली पसंद
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'एक दीवाने की दीवानियत' की कहानी काफी सालों पहले ही लिख ली गई थी। यही नहीं इस मूवी को पहले दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत डायरेक्ट करने वाले थे, जिन्होंने 'दृश्यम' और 'फाॅर्स' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इस मूवी में उनकी पसंद अभिषेक बच्चन थे। मिलाप जावेरी और मुश्ताक शेख ने इस मूवी की स्टोरी और स्क्रीनप्ले लिखा था। इतना ही नहीं मिलाप ने ही फिल्म के सारे डायलॉग्स भी लिखे थे।
कुछ कारणों की वजह से यह मूवी उस समय बन नहीं पाई थी। कई सालों के बाद मिलाप जावेरी ने इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम किया और उन्होंने इस मूवी को डायरेक्ट करने की भी कमान संभाली। उन्होंने अभिषेक बच्चन से इस मूवी को दोबारा बनाने के लिए भी पूछा था और अभिनेता ने उन्हें हरी झंडी दिखाई थी। मिलाप जावेरी के इस फैसले से अभिषेक बच्चन काफी खुश थे। इसके बाद फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे की कास्टिंग हुई। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है। फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
