आर्यन खान को जेल में सिगरेट पहुंचाता था सलमान खान का शागिर्द, राज कुंद्रा पर लगाया झूठी कहानी दिखाने का आरोप

Ajaz provided cigarette to Aryan in jail: बॉलीवुड और टीवी कलाकार एजाज खान (Ejaz Khan) ने एक पॉडकास्ट के दौरान दावा किया है कि वो जेल में आर्यन खान (Aryan Khan) को सिगरेट पहुंचाया करते थे। जब आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था तो उन्हें उसी जेल में रखा था, जिसमें वो बंद थे। इसी दौरान एजाज खान ने आर्यन की मदद की थी।

Ajaz provided cigarette to Aryan in jail: टीवी की दुनिया से अपना सफर शुरू करने वाले एक्टर एजाज खान ने बिग बॉस 7 के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड की दुनिया में भी एक्टिव हुए। एजाज खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और रील्स बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं। जल्द ही वो उल्लू एप के नए शो हाउस अरेस्ट की तैयारी में हैं, जिसके सिलसिले में वो मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू के दौरान एजाज खान ने दावा किया है कि जब आर्यन खान को एनसीबी ने जेल में डाला था, तो उन्होंने किंग खान के बेटे की मदद की थी।

Ejaz Khan provides Ciggratte to Aryan Khan in Jail

एनसीबी ने आर्यन खान को महाराष्ट्र की आर्थर रोड जेल में रखा, जहां एजाज खान पहले से ही मौजूद थे। एजाज खान के अनुसार, पुलिस ने आर्यन खान बैरक नं. 1 में रखा था और वो राज कुंद्रा के साथ बैरक नं. 6 में कैद थे। एजाज के अनुसार, आर्यन खान को वो जेल में सिगरेट दिया करते थे और कभी-कभी पानी भी पहुंचाते थे।

End of Feed