Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म से सामने आया Randeep Hooda का दमदार लुक, फैन्स हुए उत्साहित

Randeep Hooda's First Look Out from Eetha: हाल ही में रणदीप हुड्डा ने श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईठा' (Eetha) से अपने लुक को फैन्स के बीच साझा कर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है।

Randeep Hooda's First Look Out from Eetha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईठा' (Eetha) का आज मेकर्स द्वारा ट्रेलर रिलीज किया जाना है। इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ट्रेलर रिलीज से पहले अब मेकर्स ने एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस मूवी में रणदीप हुड्डा 'मर्चेंट' यानी अन्ना सावंत मर्चेंट के किरदार में नजर आएंगे। उनका यह दमदार लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद अमेरिका में बढ़ी Ramayana की एडवांस बुकिंग, रणबीर कपूर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार)

Randeep Hooda's First Look Out from Eetha

'ईठा' से सामने आया रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक (Pic Credit: Instagram)

'ईठा' में रणदीप हुड्डा का दिखेगा दमदार अवतार

रणदीप हुड्डा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'ईठा' से अपना फर्स्ट लुक जारी किया है। पोस्टर में रणदीप हुड्डा शानदार मूंछों और बदले हुए शारीरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए अभिनेता ने अपनी बॉडी पर भी खास मेहनत की है। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ईठा के दिल पर राज करने आ रहे हैं मर्चेंट।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुंबई में अनिल कपूर के घर जुटीं बॉलीवुड की हसीनाएं)

इस पोस्टर में मोहम्मद जीशान अयूब और सिद्धार्थ जाधव के किरदारों की झलक भी देखने को मिलती है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' में मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं दूसरी ओर रणदीप हुड्डा उनके पति अन्ना सावंत मर्चेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में विठाबाई और मर्चेंट की प्रेम कहानी के साथ-साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव को भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में कई मुश्किल दौर आए थे, जिन्हें फिल्म की कहानी में अहम जगह दी गई है।

End of Feed