Govinda-Sunita Ahuja Divorce: वैलेंटाइन्स-डे पर गोविंदा नहीं थे पत्नी सुनीता आहूजा के साथ, ऐसे खुली पोल

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड कलाकार गोविंदा (Govinda) के तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताती दिखाई दे रही हैं कि गोविंदा वैलेंटाइन्स-डे पर उनके साथ नहीं बल्कि अपने प्यार के साथ थे। सुनीता आहूजा का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Govinda-Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड कलाकार गोविंदा के तलाक की खबर जब से इंटरनेट पर वायरल हुई है, तब से लोग पुराने-पुराने वीडियोज देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिरकार एक्टर की शादीशुदा जिंदगी में आग लगना कहां से शुरू हुई थी? अब तक गोविंदा और सुनीता आहूजा के कई सारे वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो वैलेंटाइन्स डे का है। इस वीडियो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कहती दिखाई दे रही हैं कि एक्टर वैलेंटाइन्स-डे उनके साथ नहीं बल्कि अपने प्यार के साथ मना रहे हैं। सुनीता का ये बिंदास बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Govinda Sunita ahuja Divorce

असल में सुनीता आहूजा वैलेंटाइन्स डे पर बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बाहर निकली थीं। इस दौरान मीडिया ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। जब फोटोग्राफर्स ने सुनीता से पूछा कि वो अपने पति की जगह बेटे के साथ वैलेंटाइन्स डे पर क्यों बाहर आई हैं तो उन्होंने कहा कि गोविंदा जी अपने प्यार के साथ हैं। सुनीता आहूजा के अनुसार, "गोविंदा सर अपने वैलेंटाइन के साथ हैं। इससे पहले आप कुछ उल्टा-पुल्टा समझें मैं आपको बता दूं कि उनका वैलेंटाइन उनका काम है। वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं न...।"

End of Feed