Dunki Advance Booking : विदेशों में शुरू हुई Dunki की एडवांस बुकिंग , जाने भारत में कब खरीद सकते हैं टिकट

Dunki Advance Booking : वहीं शाहरुख खान के विदेशी फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें कि डंकी फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब फैंस रिलीज से पहले ही डंकी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

Dunki Advance Booking : शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म डंकी( Dunki) को लेकर काफी बज बना हुआ है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के विदेशी फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। बता दें कि डंकी फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब फैंस रिलीज से पहले ही डंकी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

Dunki Advance Booking

राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डंकी की इन्टरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है अब फैंस फिल्म के लिए पहले से ही टिकट खरीद सकते हैं। डंकी इसी महीने की 21 तारीख को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान के साथ फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है जिसके पीछे बहुत बड़ा मैसेज छिपा है। डंकी के ट्रेलर को फैंस का बेहतरीन रीस्पान्स मिल रहा है। फिल्म के गाने से लेकर कान्सेप्ट तक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब देखना यह है कि किंग खान की फिल्म एडवांस बुकिंग में कितना कमाल दिखा पाती है।

End of Feed