Drishyam 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, अजय देवगन जल्द शुरू करेंगे दृश्यम 3 की शूटिंग

अजय देवगन की ​​दृश्यम-3 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। दृश्यम 3 में विजय सलगांवकर बनकर अजय देवगन धमाल करने वाले हैं। अजय देवगन ने दृश्यम 3 को मंजूरी दे दी है। वह विजय सालगांवकर के रूप में फिर से वापसी करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 की शूटिंग कब से शुरू होगी।

अजय देवगन की दृश्यम-3 का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। दृश्यम और दृश्यम 2 को फैंस का काफी प्यार मिला है। दोनों दृश्यम में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का रोल किया था। अब एक बार फिर दृश्यम 3 में विजय सलगांवकर बनकर अजय देवगन धमाल करने वाले हैं। हाल ही में अजय देवगन की दृश्यम 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि दृश्यम 3 की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।

Drishyam 3

Drishyam 3

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन जुलाई और अगस्त की विंडो में किसी अन्य फिल्म को करने के लिए बिजी थे, लेकिन अब एक्टर ने दृश्यम 3 को प्राथमिकता दी है। कुछ हफ्ते पहले अभिषेक पाठक ने अजय को दृश्यम 3 की कहानी सुनाई है और एक्टर को कहानी का ट्विस्ट और टर्न पसंद आया है। वह उत्साहित हैं और फिर से विजय सालगांवकर के रूप में वापस आने के लिए तैयार हैं। दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू करने से पहले अजय दे दे प्यार दे 2, धमाल 4 और रेंजर की शूटिंग पूरी कर लेंगे। अजय 2025 के अंत तक दे दे प्यार दे 2, धमाल 4, रेंजर और दृश्यम 3 के साथ बुक हैं। वह अपनी लाइनअप की सभी फिल्मों को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।

End of Feed