Diwali 2026: बॉलीवुड में दिवाली की धूम, सोनाक्षी-जहीर का दोस्तों संग जश्न; अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट

Bollywood Stars Diwali Celebration 2026: दिवाली की धूम बॉलीवुड सितारों के बीच भी देखने को मिल रही है। सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर करीना-करिश्मा के बीच दिवाली की धूम नजर आई।

Bollywood Stars Diwali Celebration 2026: दिवाली की धूम देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रही है। बाजारों से लेकर घरों तक दिवाली की रौनक छाई हुई है। रोशनी से भरे इस त्योहार की धूम बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी खूब है। बॉलीवुड के कई सितारे दिवाली के जश्न में चूर नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर अमिताभ बच्चन और सनी देओल तक ने फोटोज शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक शेयर की। इससे इतर अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपनी सेहत का अपडेट फैंस को दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड स्टार्स के दिवाली सेलिब्रेशन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई

Diwali 2026: बॉलीवुड सितारों ने मनाया दिवाली का जश्न (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दिवाली पार्टी से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। सोनाक्षी सिन्हा ने राजकुमार राव, करीना कपूर, कृति सेनन और नुपुर सेनन जैसे स्टार्स के साथ जमकर पोज दिये। फोटोज शेयर कर उन्होंने लिखा, "रोशनी और प्यार से भरी दिवाली, हमारी थी और उम्मीद करते हैं कि आपकी भी हो। ढेर सारा प्यार और हैप्पी दिवाली दोस्तों।" एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस खास मौके पर मिठाइयों के साथ नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप सभी को दिवाली की प्यारी और मीठी शुभकामनाएं, प्यार, हंसी और मिठाइयों से भरी हुई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, एक छत के नीचे आए एक्स-कपल, कुशाल और श्रेया ने साथ दिया पोज

बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी ने अपने परिवार के साथ फोटो शेयर कर दिवाली की शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, "आप सभी को मेरी ओर से दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं।" वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत इस खास मौके पर मरून साड़ी में सजी नजर आईं। उन्होंने घर में चारों ओर दीये जलाए और पूजा की। कंगना रनौत ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "आप सभी को जिंदगी की खूबसूरती का एहसास हो। ये त्योहार आपकी जिंदगी में खुशी, प्यार और ढेर सारा आभार लेकर आए। हैप्पी दिवाली।"

End of Feed