दिव्या खोसला ने भट्ट परिवार के चेहरे से उतारा नकाब, मुकेश भट्ट की ऑडियो की रिलीज

Mukesh Bhatt Vs Divya Khosla Kumar: जब आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा रिलीज हुई थी तो दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये दावा किया था कि जिगरा के मेकर्स ने उनकी फिल्म सवी की कहानी चुराई। हाल ही में आलिया के अंकल और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने इसका जवाब दिया और इन बातों को अफवाह बताया। इस बीच दिव्या खोसला का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वो मुकेश भट्ट से सवाल जवाब कर रही हैं।

Mukesh Bhatt Vs Divya Khosla Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये दावा किया था कि जिगरा के मेकर्स ने उनकी फिल्म सवी की कहानी चुराई। हाल ही में प्रोड्यूसर और आलिया भट्ट के अंकल मुकेश भट्ट ने दिव्या के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच दिव्या खोसला का एक ऑडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

mukesh vs divya

pic credit- instagram

दिव्या खोसला कुमार ने मुकेश भट्ट को लगाई फटकार

Lehran Retro से बातचीत में प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने कहा, 'दिव्या ने जो पब्लिसिटी के लिए किया, मुझे नहीं पता। जिगरा असल में मेरे भाई महेश भट्ट की 1993 की फिल्म गुमराह से प्रेरित है, जो खुद बैंकॉक हिल्टन से इंस्पायर्ड थी। मीडिया में ध्यान खींचने के लिए लोग कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी करते हैं। हर किसी को पब्लिसिटी चाहिए। आलिया इतनी बड़ी स्टार है, उसे किसी की कहानी चुराने की जरूरत नहीं। वो बहुत समझदार, सुलझी हुई और जमीन से जुड़ी लड़की है। वो कभी ऐसी नीची हरकत नहीं कर सकती। मैं इसकी गारंटी देता हूं। उसे ये चिचोरी हरकत करने की कोई जरूरत नहीं।' इस बीच दिव्या खोसला का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुकेश भट्ट से सवाल जवाब कर रही हैं।

End of Feed