Divya Bharti will Rebirth: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे आए और गए, लेकिन कुछ चेहरे हमेशा याद रह जाते हैं। उन्हीं में से एक नाम है दिव्या भारती, जिसने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बनाई और उतनी ही जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्या भारती इंडस्ट्री का वो सितारा थी जिसकी चमक आज भी कायम है। उनके चेहरे की मासूमियत और भोलापन लोगों के जहन से जाता नहीं है। दिव्या की किस्मत जितनी धनी थी उतनी ही कुरूप निकली। वह इंडस्ट्री में छा तो गई लेकिन ये चमक कुछ ही दिनों की थी। दिव्या भारती की मौत पर उनकी कजिन कायनात अरोड़ा ने बड़ा खुलासा किया है। कायनात ने कुछ ऐसा बताया है जिसके बाद दिव्या के फैंस के मन में उम्मीद की नई किरण जाग उठी है। आपको सुनाते हैं दिव्या के जीवन से जुड़ी ये कहानी
Image Source: Facebook
जीवन की शुरुआत
दिव्या भारती( Divya Bharti) का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही उनमें एक्टिंग और डांस का शौक था। उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने जल्दी ही फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींचा। उन्होंने पहले तेलुगु फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और वहां दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। उसके बाद दिव्या ने बॉलीवुड की तरफ कदम रखा।
बॉलीवुड में एंट्री और सफलता
1992 में दिव्या ने बॉलीवुड में कदम रखा और कुछ ही महीनों में स्टार बन गईं। “विश्वात्मा” फिल्म का उनका वो गाना “सात समुंदर पार” आज भी लोगों की जुबान पर है, इस गाने के बाद दिव्या पोस्टर गर्ल बनकर छा गई थी। इसके बाद उन्होंने “शोला और शबनम”, “दीवाना”, “बलवान” जैसी हिट फिल्में दीं। खास बात यह रही कि मात्र 1 साल में उन्होंने 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खुद को टॉप हीरोइनों की कतार में खड़ा कर दिया। दिव्या के पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स आने लगे और उनके घर के नीचे डायरेक्टर की लाइन लगी रहती थी। अपने करियर में दिव्या भारती आसमान जैसी ऊंचाई छू रही थी।
निजी जीवन और शादी
कम उम्र में ही दिव्या ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) से शादी कर ली थी। उनकी शादी गुपचुप तरीके से हुई थी, क्योंकि उस समय करियर के शुरुआती दौर में शादी की खबरें अक्सर एक्ट्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती थीं। दिव्या ने अपनी शादी अपने माँ-बाप से छिपाई थी। दिव्या के पिता इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। साजिद एक मुस्लमान थे और दिव्या हिन्दू। धर्म अंतर होने के कारण कोई भी इस शादी के साथ नहीं था।
अचानक मौत और रहस्य
5 अप्रैल 1993 की रात बॉलीवुड में कुछ ऐसा हुआ जिसने इतिहास बना दिया, बॉलीवुड ने उस रात अपने आसमान का सबसे चमकदार सितारा खो दिया। महज 19 साल की उम्र में दिव्या अपने घर की बालकनी से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। यह हादसा था या कुछ और आज तक रहस्य बना हुआ है। उनकी अचानक हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसके बाद लोग आज भी हैरान रहते हैं।
दिव्या की कजिन ने किया खुलासा
हाल ही में दिव्या भारती की कजिन ने एक्ट्रेस की मौत को लेकर खुलासा किया। कायनात अरोड़ा ने बताया कि दिव्या की माँ मीता को बेटी की मौत के बारे में पहले से ही पता था। दिव्या की मौत की भविष्यवाणी एक पंडित ने की थी। उस पंडित ने कहा था कि 18 की उम्र के बाद दिव्या पर खतरा मंडरा रहा है। इस भविष्यवाणी को सुनकर मीता ने दिव्या के लिए पूजा-पाठ करवाए थे। हालांकि दिव्या की मौत का संकट हटा नहीं और 19 की उम्र में वह चल बसी। कायनात ने बताया कि उनकी आंटी मीता ने जब पंडित से दोबारा बात की तो पंडित ने कहा कि दिव्या का पुनर्जन्म लिखा है, वह दोबारा जन्म लेगी।
विरासत
दिव्या भारती बहुत कम समय में जितनी ऊंचाइयों पर पहुंचीं, उतना सफर शायद ही किसी ने तय किया हो। उनकी हंसमुख मुस्कान और फिल्मों के यादगार किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
