Sushant Singh Rajput की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच शुरू करेगी SIT, राज्य सरकार ने दिये आदेश

SIT To Probe Disha Salian Death Case As State Gives Orders: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच अब एसआईटी के हाथों में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने एसआईटी को दिशा सालियान के मौत की जांच करने के आदेश दिये हैं।

SIT To Probe Disha Salian Death Case As State Gives Orders: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत बॉलीवुड का मुद्दा एक बार फिर से ताजा हो गया है। वहीं मंगलवार को राज्य सरकार ने एसआईटी (स्पेशल जांच टीम) को दिशा सालियान की मौत की जांच के आदेशे दिये हैं। बता दें कि दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नाम भी सामने आ रहा है। इसी साल अक्टूबर में भाजपा नेता नितेश राणे ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) पर दिशा सालियान के केस से कनेक्शन होने का आरोप लगाया था। वहीं बीते साल दिसंबर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी थी कि दिशा सालियान के मौत की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम बनाई जाएगी।

दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के सिलसिले में भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा था, "आज उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संजय राउत ने भी कहा था कि आज सच का बखान होगा। तो क्या उद्धव ठाकरे दिशा सालियान की हत्या के मामले में आदित्य ठाकरे के शामिल होने पर जवाब देंगे? जिस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था, क्या वो दिशा सालियान की मौत से पहले आयोजित नहीं हुई थी?"

End of Feed