शाहिद कपूर की फिल्म में हुई दिशा पाटनी की एंट्री, विशाल भरद्वाज ने किया कमाल

Disha Patani Joins Shahid Kapoor's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म में अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी की शानदार एंट्री होती नजर आ रही है। इस मूवी में शाहिद और दिशा को बड़े परदे पर देखा जाएगा।

Disha Patani Joins Shahid Kapoor's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर विशाल भरद्वाज लंबे समय से शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ शाम कर रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग कई महीनों से चल रही है। शाहिद कपूर और विशाल भरद्वाज की इस मूवी को देखने के लिए फैन्स भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एंट्री होती नजर आ रही है। दिशा पाटनी की फिल्म में एंट्री होने के बाद से ही फैन्स बेहद खुश हैं।

Disha Patani and Shahid Kapoor

Pics Credit: IMDb

दिशा पाटनी की एंट्री को लेकर विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। विशाल भरद्वाज ने दिशा पाटनी संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'शानदार एक्ट्रेस दिशा पाटनी को शाहिद कपूर के साथ स्पेशल रोल में देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।' कई लोगों को लग रहा था कि दिशा पाटनी इस मूवी में अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। हालांकि ऐसा नहीं है, फिल्म में उन्हें एक कैमियो करते हुए देखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अहम रोल में तृप्ति डिमरी को देखा जाएगा। फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री होने से तृप्ति डिमरी को तगड़ा कम्पटीशन मिलने वाला है। दिशा पाटनी के किरदार को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस मूवी में साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आए थे।

End Article
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़...

End of Feed