दिशा पाटनी ने किया कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक को कॉपी, तस्वीरें देख लोगों ने कहा-"इनसिक्योर हो गई..."

कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर-2 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से कियारा आडवाणी का बिकनी लुक सामने आया था। अब सेम लुक दिशा पटानी ने कॉपी किया है, जिसमें देखने के बाद लोग दिशा को ट्रोल कर रहे हैं।

दिशा पटानी और कियारा आडवाणी दोनों ही हसीनाओं ने एक समय में ही अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। जिस कारण दोनों के बीच तगड़ा कंपटीशन देखने को मिलता है। दोनों ही एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से स्टारडम हासिल किया था। वहीं कियारा आडवाणी जल्द ही वॉर 2 में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का बिकनी लुक वायरल हुआ था। अब सेम वैसे ही बिकनी दिशा ने कैरी किया है, जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Disha Patani copied Kiara Advani bikini look

Disha Patani copied Kiara Advani bikini look

दिशा पटानी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर मस्टर्ड येलो रंग की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र तट के करीब पोज देते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड बॉडी को भी दिखा रही है, जिसमें दिशा को देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिशा ने ये फोटोज तब पोस्ट की है जब कियारा आडवाणी वॉर 2 के टीजर में अपनी बिकिनी लुक को लेकर चर्चा बटोर रही थी।

End of Feed