Nana Patekar ने नहीं मारा फैन को थप्पड़, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खोली वायरल वीडियो की पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 06:03 PM IST

Nana Patekar Viral Video: नाना पाटेकर का फैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस वायरल वीडियो का सच डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया है।

Nana Patekar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अपने दमदार रोल्स की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नाना एक फैन को सेल्फी लेने पर थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। एक्ट्रेस को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना हैं कि नाना किसी को फोटो लेने के लिए थप्पड़ कैसे मार सकते हैं। अब इस वायरल वीडियो पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

अनिल शर्मा ने वायरल वीडियो का सच बताया है। निर्देशक का कहना है कि नाना किसी फैन को सेल्फी लेने के लिए थप्पड़ नहीं मार रहे हैं बल्कि वो उनकी नई फिल्म का सीन है।

End of Feed