बॉलीवुड

Ind Vs NZ: 50वें वनडे शतक के बाद विराट कोहली ने दी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 07:00 PM IST

Virat- Anushka Flying Kiss Video: वनेड वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच है। मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 117 रन बनाए। विराट ने वनडे मैच में 50वां शतक मारकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

Virat an Anushka (credit pic: instagram)

Virat- Anushka Flying Kiss Video: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वनेड मैच खेला गया। पहला सेमी फाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ। इस मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए रणबीर कपूर, सिद्धार्थ- कियारा, जॉन अब्राहम, विक्की कौशल समेत कई सितारे पहुंचे हुए थे। वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चला। विराट ने वनडे मैच में 50वीं सेंचुरी मारकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सेंचुरी मारते ही विराट ने सचिन को अनोखे अंदाज में सलाम किया। विराट ने 113 गेंदों पर 11 7 रनों की धमाकेदार पारी खेली। सचिन को सलाम करने के बाद विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी। बदले में अनुष्का ने भी विराट को फ्लाइंग किस दी। शतक के बाद अनुष्क- विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट ने अनुष्का को दी फ्लाइंग किस

इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विराट और अनुष्का की जोड़ी बहुत प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा, अनुष्का हमेशा विराट को सपोर्ट करती है। तीसरे यूजर ने लिखा, इस प्यारी सी जोड़ी को किसी की नजर ना लगे। फैंस इस वायरल वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का और विराट जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने अभी तक इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर नहीं किया है। एक्ट्रेस बेबी बंप में वॉक करते हुए हाल ही में स्पॉट हुई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article