Shahrukh Khan Spotted Alibaugh With Family: फेस्टिवल सीजन में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने काम से ब्रेक लेकर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। एक्टर पत्नी गौरी (Gauri Khan) और बेटे अबराम (Abram) के साथ अलीबाग पहुंचे। तीनों बीच किनारे मस्ती करते हुए नजर आए। शाहरुख खान के साथ करण जौहर (Karan Johar) भी अपने दोनों बच्चों रुही और यश के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फोटो में शाहरुख कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने अपने लुक को कूल कैप के साथ पेयरअप किया है। गौरी खान भी प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं। गौरी ने अपने लुक को स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। फैमिली आउटिंग की फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बेटे संग मिनी वेकेशन पर निकले शाहरुख खान
बीच किनारे शाहरुख और करण के बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक फोटो में शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ Atv मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं गौरी भी एटीवी बाइक पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान कैमियो रोल में सलमान की टाइगर 3 में नजर आए। दोनों सुपरस्टार को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है। फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
