बॉलीवुड

Tiger 3 Worldwide Box Office Collection Day 3: Salman Khan के स्वैग के आगे सब फेल, तीसरे दिन तोड़े ये 2 धांसू रिकॉर्ड

Tiger 3 Worldwide Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) ने सिनेमाघरों में 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही जानकारी दी है कि फिल्म टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड 240 करोड़ का कारोबार पूरा कर लिया है।

Image

Image Credit: Social Media

Tiger 3 Worldwide Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म टाइगर 3 ने देश के सिनेमाघरों में तो समां बांध ही दिया है, इसके साथ-साथ यह फिल्म विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। यशराज बैनर ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म टाइगर 3 को विदेशी दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके दम पर यह 3 दिनों में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अगर फिल्म इसी तरह से कारोबार करती रही तो जल्द ही यह बॉलीवुड की सबसे कमाऊ मूवीज में शामिल हो जाएगी।

Salman Khan की Tiger 3 ने पूरी की 240 करोड़ रुपये की कमाई

यशराज बैनर के अंतर्गत बनी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। यशराज बैनर ने टाइगर 3 के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह अब तक वर्ल्डवाइड 240 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म ने देश के साथ-साथ विदेशी दर्शकों को भी लुभाने का काम बखूबी किया है। सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार है, जिसकी गवाही टाइगर 3 के आंकड़े दे रहे हैं।

Tiger 3 ने तोड़े 2 बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

फिल्म टाइगर 3 ने मात्र 3 दिनों में 240 करोड़ रुपये का कारोबार करके 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। टाइगर 3 सलमान खान की बिगेस्ट वर्ल्डवाइड 3 दिन ग्रोसर बन गई है। इसके साथ-साथ टाइगर 3 ने सलमान-कैटरीना की बिगेस्ट 3 दिन ओपनर का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article