Battle of Galwan: अली अब्बास ने सलमान खान के मोशन पिक्चर पर रिएक्ट, इंटेसन लुक देखकर बोले सागर....सागर ही रहता है

Ali Abbas react on Battle of Galwan: बता दें कि बैटल ऑफ़ गलवान का निर्देशन अपूर्व लाखिया करेंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच लड़ाई की सच्ची कहानी पर आधारित होगी। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद अली अब्बास ने क्या कहा आइए बताते हैं

Ali Abbas react on Battle of Galwan: सिकंदर के बाद सलमान खान( Salman Khan) के फैंस को उनकी नेक्स्ट मूवी "बैटल ऑफ गलवान" का बेसब्री से इंतजार है। बीती रात शुक्रवार को भाईजान ने फिल्म के पोस्टर से पर्दा हटा दिया। अपनी फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए सलमान खान ने सबको हैरान कर दिया। इस मोशन पोस्टर में वह कमाल के लग रहे हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर अब और भी एक्साइटमेन्ट बढ़ गई है। वहीं सलमान खान को आर्मी ऑफिसर में देखने के लिए लोग बेताब हुए जा रहे हैं। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद निर्माता अली अब्बास ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Ali Abbas react on Battle of Galwan

सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म बैटल ऑफ गलवान( Battle of Galwan) का पोस्टर चर्चा में बना हुआ है। भारत, टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी उनकी कई फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास( Ali Abbas) पोस्टर देखने के बाद खुद को अभिनेता की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। पिंकविला के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "सागर खामोशी में सागर ही रहता है...लहरों से कहता है वो ज़िंदा है...उनके पास सबसे ईमानदार और शक्तिशाली फैंस का आधार है।" फैंस के साथ-साथ निर्माता को भी उनकी इस फिल्म से उम्मीदें हैं।

End of Feed