'Dil Bechara' को हुए 5 साल पूरे, सुशांत सिंह राजपूत को हर दिन याद करती हैं संजना सांघी, शेयर किया पोस्ट

Sanjana Sanghi on Dil Bechara Turns 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई के दिन रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने एक क्लिप साझा करते हुए बताया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत को ऐसा कोई नहीं जाता है, जब उन्हें याद ना करती हों।

Sanjana Sanghi on Dil Bechara Turns 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस मूवी सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी अहम रोल में नजर आई थीं। आज यानी 24 जुलाई के दिन 'दिल बेचारा' को रिलीज हुए लगभग 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस संजना सांघी ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि हर दिन सुशांत सिंह राजपूत को याद करती हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत को भावुक श्रद्धांजलि दी है।

Sanjana Sanghi Remembers Sushant Singh Rajput

Pic Credit: Google

गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'दिल बेचारा' के सेट से जुड़ी कुछ मेमोरीज शेयर की हैं। इस वीडियो में संजना फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा और अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत सहित बाकी एक्टर्स के साथ अपने सफर को याद कर रही हैं। इस क्लिप के माध्यम से संजना सांघी ने बताया कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की "हर दिन" याद आती है। संजना सांघी ने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया का सबसे अच्छा एक्टर भी बताया है।

End of Feed