स्काई फोर्स मेकर्स पर लगे टिकिट खरीदने के आरोप तो बचाव में उतरे डायरेक्टर संदीप केवलानी, बोले 'कलेक्शन में हेर-फेर...'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) के मेकर्स पर एक बड़े पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मूवी को हिट कराने के लिए खुद टिकिट खरीदे हैं। फिल्म स्काई फोर्स के डायरेक्टर संदीप केवलानी ने मीडिया से इस बारे में बात की है और कहा है कि मेकर्स ने कलेक्शन में घोटाला नहीं किया है।

साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई अक्षय कुमार और वीर पहारिया की फिल्म स्काई फोर्स के कलेक्शन पर लम्बे समय से सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि स्काई फोर्स के मेकर्स ने मूवी को हिट बनाने के लिए इसके टिकिट खुद खरीदे ताकि कलेक्शन में उलटफेर किया जा सके। जाने-माने फिल्म पत्रकार कोमल नाहटा ने एक वीडियो शेयर करते हुए स्काई फोर्स के मेकर्स की पोल खोलते हुए इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि उन्होंने खुद मूवी के टिकिट खरीदे हैं।

Sky Force

कोमल नाहटा के आरोपों पर फिल्म स्काई फोर्स के डायरेक्टर संदीप केवलानी ने नेटवर्क 18 से बात की और कहा, 'कोमल नाहटा एक जाने-माने पत्रकार हैं और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। अगर उन्हें मीडिया में ऐसा बयान देना था तो पहले हमसे बात करते और मुद्दे पर सही जानकारी लेते। मुझे नहीं लगता है कि कोमल नाहटा को मेकर्स के खिलाफ ऐसा बोलकर कुछ फायदा होने वाला है। अगर उन्हें लगता है कि मूवी मेकर्स कॉरपोरेट बुकिंग करते हैं तो उन्हें खुलकर सभी के नाम लेने चाहिए न कि सिर्फ यूं किसी पर निशाना साधना चाहिए।'

End of Feed