Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan Divorce Rumors: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी में फिलहाल सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। ऐश्वर्या-अभिषेक के रिश्ते में आई खटास अब फैंस को साफ नजर आने लगी है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के तलाक को लेकर अब कई खबरें सामने आने लगी हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग अलग नजर आए हैं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में आई दरार की खबरें खूब वायरल होने लगी हैं। अब ऐश्वर्या राय बच्चन के एक फैन क्लब ने दावा किया है कि दोनों एक दूसरे से मिले हैं। यहां हम इस दावे की पूरी सच्चाई पर नजर डालते हैं।
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan
यह भी पढ़ें- Deadpool and Wolverine India Advance Bookings: पहले दिन भारत में धमाका करेगी फिल्म, बेच डाले 1 लाख टिकट
क्या सच में एक दूसरे से मिले ऐश्वर्या-अभिषेक?
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक फैन क्लब ने लिखा, 'ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ फैन के साथ तस्वीर खिचंवाते हुए।' हालांकि यह पूरा सच नहीं है। यह तस्वीर तो एक दम सही है, कोई एडिट नहीं किया गया है।
पर गौर देने वाली बात यह है कि यह तस्वीर इस समय की नहीं है। ऐश्वर्या और अभिषेक की फैन के साथ सामने आई ये तस्वीर एक्ट्रेस की फिल्म पोनियन सेल्वन की रिलीज के वक्त की है। तलाक की अफवाहों के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की कोई फोटो सामने नहीं आई है।
