Akshay Kumar on Back-to-Back Failures: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का फिल्मी करियर धीरे-धीरे डूबता दिखाई दे रहा है। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सरफिरा' रिलीज हुई थी। लोगों को लग रहा था कि 'सरफिरा' (Sarfira) अक्षय कुमार के करियर को एक बार फिर पटरी पर लाने में मदद करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 'सरफिरा' का नाम भी अक्षय कुमार की फ्लॉप्स की लिस्ट में जुड़ गया। बार-बार फ्लॉप्स देने और 'सरफिरा' के फेलियर पर अब अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ दी है। अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्में ना चलने से वो काफी दुखी हैं।
हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बैक-टू-बैक फ्लॉप्स देने पर चर्चा की। अपने करियर के शुरुआती दौर में अक्षय ने लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दी थीं। फोर्ब्स से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि एक फिल्म बनाने में बहुत पसीना, खून और जुनून लगता है। अगर कोई फिल्म फ्लॉप होती तो दिल टूट जाता है। अक्षय कुमार का मानना है कि पॉजिटिव चीजों की पहचान करना महत्वपूर्ण है। हर हिट और फ्लॉप मूवी कुछ ना कुछ सिखाती है।
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही असफलता से निपटना सीख लिया था। अभिनेता ने यह भी कहा कि फ्लॉप फिल्में देखने के बाद दुख होता है और यह प्रभावित करती हैं। अक्षय कुमार को लगता है कि वो इस सिचुएशन को केवल अपनी मेहनत और लगन से ही संभाल सकते हैं। बता दें फिल्म 'सरफिरा' से पहले अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' भी फ्लॉप ही रही थी।
