बॉलीवुड

War 2: कियारा आडवाणी ने शुरू की ऋतिक रोशन स्टारर की शूटिंग !! छोटे बालों में दिखा नया लुक

Kiara Advani Start Shoot for War 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए कियारा आडवाणी ने कमर कस ली है। हाल ही में उनका लुक भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Kiara Advani

Kiara Advani Start Shoot for War 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इंडस्ट्री टॉप टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) में देखा गया था। इस फिल्म के कियारा के साथ लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आए थे। इस फिल्म की सफलता के बाद अब कियारा आडवाणी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अपकमिंग मूवी 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। आइए जानें कियारा आडवाणी को लेकर इस तरह की खबरें क्यों फैल रही हैं?

23 जुलाई के दिन कियारा आडवाणी को यश राज स्टूडियो के बाहर देखा गया था। इस दौरान कियारा आडवाणी एकदम कैजूअल लुक में नजर आई थीं। ग्रे क्रॉप टॉप और बैगी डेनिम जीन्स में कियारा आडवाणी फोन पर बात करती नजर आ रही थीं। कई लोगों ने उन्हें छोटे बालों में देखने के बाद कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक्ट्रेस का ये लुक उनकी नई फिल्म 'वॉर 2' के लिए हैं। फैन्स भी कियारा आडवाणी को फिल्म 'वॉर 2' के सेट पर देखने के लिए बेताब हैं।

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं जबकि 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। फिल्म 'वॉर 2' में मेकर्स ने कई तरह के बदलाव किए हैं। 'वॉर' में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर को अहम भूमिका में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article