बॉलीवुड और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने प्रदूषण को लेकर सवाल उठाया था। इस बीच एक्ट्रेस दीया मिर्जा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बारे में तमाम लोग चर्चा कर रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Saif Ali Khan की जान का दुश्मन बना बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वॉन्टेड आरोपी जीशान!!)
दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)
दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा
पॉपुलर एक्ट्रेस दीया मिर्जा मुंबई के वर्सोवा स्थित नानी नानी पार्क में पेड़ों की कटाई से खफा हैं। BMC की ओर से पार्क में पुराने पेड़ काटे जाने के बाद उन्होंने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनके इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी रिएक्ट किया है। दीया ने लिखा, 'हमारा दिल बुरी तरह टूट गया है। इसे खुला रहने दो। इसे बंद मत होने दो। नफरत और लोगों की बेरुखी को हमारी भावनाओं को खत्म मत करने दो। इस दर्द को पूरी तरह महसूस करो। जब पूरी दुनिया 'सस्टेनेबिलिटी' यानी पर्यावरण को बचाने की बात कर रही थी, तब उन लोगों ने जीवन और रोशनी देने वाले पेड़ों को काट दिया। जो कुछ भी सांस लेता है और जीवित है, उसे काटकर टुकड़ों में बांट दिया गया। लेकिन हम जीतेंगे। इस मुश्किल से भी बाहर निकलेंगे।'
दीया मिर्जा ने कही ये बात (pic credit-instagram)
सोनी राजदान ने भी जताई नाराजगी
दीया मिर्जा का ये पोस्ट वायरल हो हा है। तमाम स्टार्स इसपर रिएक्ट कर रहे है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा। इन्हें क्यों काटा गया? क्या ये पेड़ बीमार थे? या वहां कुछ बनाने की योजना है? इसकी वजह क्या थी? अगर ये पार्क के बीच में थे, तो बिना किसी वजह के इन्हें कैसे काटा जा सकता है? पेड़ों को काटने को लेकर कानून भी काफी सख्त हैं। इसलिए मुझे यह समझ नहीं आ रहा।'
