"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

अदाकारा दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके नवाजुद्दीन सिद्दिकी को टारगेट किया है। दीया मिर्जा ने नवाज पर आरोप लगाया है कि एक्टर को बात करने की तमीज नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
  • नवाजुद्दीन सिद्दिकी को बनाया टारगेट
  • वायरल हुआ दीया मिर्जा का पोस्ट

बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी को निशाना बनाया है और कहा है कि एक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की है। दीया मिर्जा का ये पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर हर ओर चर्चा में है और सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस इस कदर नवाज से नाराज हो गई हैं। पोस्ट के पीछी की असली वजह किसी को नहीं पता है लेकिन सभी ये अंदाजा जरूर लगा रहे हैं कि कुछ तो बड़ा हुआ है कि एक्ट्रेस ने इतनी बड़ी बात लिख डाली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: 'मेरा प्राइवेट पार्ट छूने...' Ankit Gupta से काम के बदले हुई गंदी डिमांड, एक्टर ने उठाया था सख्त कदम

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

"बात करने की तमीज नहीं...", Dia Mirza ने Nawazuddin siddiqui को भिगो-भिगोकर मारे जूते

Dia Mirza ने ऐसा क्या लिखा है पोस्ट में...

अदाकारा दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है, "नवाज के साथ काम करना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का। बहुत ही ऑफेन्सिव कैरेक्टर है नवाज...।" दीया मिर्जा ने इस पोस्ट के साथ नवाज को टैग भी किया है, लोगों को और भी हैरान कर रहा है। सभी का मानना है कि नवाज ने कुछ तो ऐसा किया है कि दीया का पारा इस कदर चढ़ गया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'कम्युनिस्ट एजेंडे को बढ़ावा...'- रणबीर की Ramayana पर फूटा हिंदू जनजागृति समिति का गुस्सा, इन सीन्स पर उठाए सवाल

End of Feed