Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर होली पर होगा रिलीज, मेकर्स ने कसी कमर

Dhurandhar The Revenge Trailer: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं, जिसको लेकर एक नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर मेकर्स 3 मार्च के दिन रिलीज कर सकते हैं।

Dhurandhar The Revenge Trailer: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट किया। फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद से ही हर किसी को धुरंधर द रिवेंज का इंतजार है, जिसके लिए हर कोई बेसब्र है। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज होगा, जिसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर मेकर्स 3 मार्च यानि कि कल रिलीज करेंगे। ये धुरंधर मेकर्स की तरफ से दर्शकों को होली का गिफ्ट होगा। (इसे भी पढ़ें: अनुभव सिन्हा को पसंद आई अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा', बोले 'उन दोनों बच्चों ने...')

Dhurandhar 2 Trailer

Image Source: Movie Poster

धुरंधर द रिवेंज के टीजर ने फैंस को किया था निराश

कुछ वक्त पहले धुरंधर सीरीज के मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीजर रिलीज किया था, जिसमें दर्शकों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिला था। इसे देखने के बाद हर किसी ने यही कहा था कि डायरेक्टर आदित्य धर को ऐसा फीका टीजर रिलीज नहीं करना चाहिए था क्योंकि इसमें नयापन नहीं है। इंडस्ट्री इनसाइडर्स के अनुसार, आदित्य धर ने दर्शकों से मिले रिव्यू से काफी कुछ सीखा है और धुरंधर 2 का ट्रेलर ऐसा बनाया है, जिससे न केवल दर्शकों की रूह खुश हो जाएगी बल्कि उन्हें कहानी को लेकर भी आइडिया मिलेगा। (इसे भी पढ़ें: 'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो अफवाह चल रही है वो...')

यश स्टारर टॉक्सिक से है धुरंधर द रिवेंज की टक्कर

धुरंधर द रिवेंज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है लेकिन इसके सामने यश एक बड़ी चुनौती बनकर खड़े हुए हैं। असल में यश की नई फिल्म टॉक्सिक भी उसी दिन रिलीज हो रही है, जिस दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज हो रही है। कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि इन दोनों फिल्मों के मेकर्स को ये क्लैश टाल देना चाहिए क्योंकि इससे इन्हें ही नुकसान होगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। टॉक्सिक और धुरंधर द रिवेंज के प्रोमो और ट्रेलर जिस तरह से एक-एक करके सामने आ रहे हैं, उनसे साफ है कि ये क्लैश होकर ही रहेगा। वैसे आप टॉक्सिक और धुरंधर 2 में से किस मूवी को देखने के लिए पहले जाएंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed