Anubhav Sinha Loved Saiyaara: साल 2025 में मोहित सूरी ने रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन किया था। इस मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर दिखाई दी। फिल्म लाखों दिलों पर राज कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ने वाली कमाई कर मेकर्स को चौंका दिया था। दर्शकों को अहान पांडे का डेब्यू काफी पसंद आया और उन्होंने एक्टिंग की भी सराहना की। ऐसे में अब जूम से बात करते हुए इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भी 'सैयारा' की जमकर तारीफ की है।
अनुभव सिन्हा की पसंद आई 'सैयारा'
जूम के साथ बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्हें 'सैयारा' कितनी पसंद आई और इस मूवी ने उन्हें आकर्षित किया। उन्होंने कहा, 'ये दोनों बच्चे बहुत अच्छे हैं। अहान और अनीत की फिल्म 'सैयारा' मुझे बहुत पसंद आई। मुझे मोहित के दोनों कलाकार अनीत और अहान भी फिल्म में पसंद आए।' उन्होंने आगे कहा कि दोनों कलाकार बहुत ही ईमानदार और सच्चे थे। वे दोनों इस फिल्म में पूरी तरह से विश्वास रखते थे। (इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Box Office Day 3: उल्का-अदिति स्टारर का रविवार रहा शानदार, कमाए इतने करोड़)
अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह की 'धुरंधर', कृति सेनॉन की 'तेरे इश्क में' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' भी देखी है। अनुभव सिन्हा ने कहा, 'मैं अलग-अलग शहरों में घूमता रहता हूं। इसलिए अलग-अलग सिनेमा हॉल्स में जाता था। वहां जाकर 15-20 मिनट की फिल्म देखता था। इस तरह मैंने 'धुरंधर' को 5-20 मिनट तक देखा। तेरे इश्क में मैंने भोपाल के एक थिएटर में देखी थी और 'बॉर्डर 2' हैदराबाद में देखी थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' 20 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू अहम रोल में हैं। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
