Dhurandhar Part 2 Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, उसके बाद अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर के ट्रेलर ने सबके होश उड़ा दिए। फिल्म धुरंधर के ट्रेलर लोगों ने काफी पसंद किया और इस मूवी की रिलीज के लिए बेताब हो गए। इन सब के बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर नई खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर से जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।
Image Source: Dhurandhar Movie
'धुरंधर' पार्ट 2 को लेकर आया अपडेट
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर से जुड़ा एक अपडेट है, जो अभी हाल ही में सामने आया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट अगले महीने यानी 18 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है। तो वहीं मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को 2026 के पहले हॉफ में सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट् के मुताबिक फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट 29 मई या जून में हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फेमस डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और आर माधवन (R. Madhavan) समेत कई धांसू सितारे नजर आने वाले हैं। एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
