Dhurandhar Music Launch Event: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के टाइटल ट्रैक से लेकर इसके ट्रेलर ने पहले ही बवाल मचा रखा है। फिल्म रिलीज को महज कुछ ही दिन बचे हैं और फैंस ने फिल्म की टिकट एडवांस में बुक कर ली है। लोग धुरंधर का फर्स्ट डे फर्स्ट शो बिल्कुल भी मिस नहीं करने वाले। वहीं फिल्म रिलीज से पहले मूवी का 'म्यूजिक एल्बम लॉन्च' हुआ। धुरंधर की टीम ने ग्रैंड इवेंट में फिल्म की धमाकेदार एल्बम लॉन्च की। इस इवेंट में रणवीर सिंह ने अपने जोश से समा बांध दिया। उन्होंने स्टेज पर पब्लिक के सामने ऐसा डांस किया की हर कोई उनका दीवाना हो गया।
Image Source: Viral Bhayani
रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने धुरंधर ( Dhurandhar) के टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू ...धुरंधर' पर जोरदार डांस किया। वह स्टेज पर पूरी एनर्जी और उत्साह के साथ आए। उन्होंने पब्लिक से बात की और जमकर डांस किया। इस मौके पर वह पूरे जोश में नजर आए, उनके अंदर धुरंधर का जुनून बोल रहा था। उन्हें इस तरह से डांस करता देखकर पब्लिक भी दीवानी हो गई।
लोगों ने रणवीर सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाए। लाखों की पब्लिक की एनर्जी भी रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एनर्जी मैच नहीं कर पाई। उनकी ये वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि वह इतने जोशीले हैं कि उनके मुकाबले का बॉलीवुड में कोई नहीं है।
ये 6 गाने हुए रिलीज
बात करें धुरंधर के म्यूजिक एल्बम की तो, कल रणवीर सिंह ने 6 गानों की ये एल्बम लॉन्च की। इसमें धुरंधर का टाइटल ट्रैक, इश्क जलाकर, गहरा हुआ, रन डाउन द सिटी, शरारत और ईजी गाना शामिल है। हर एक गाने की अपनी अलग पहचान है और अलग स्टाइल है। म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह के साथ हनुमानकाइन्ड भी नजर आए, जिन्होंने धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाया है। बताते चले कि धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
