Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह को बर्थडे मिलेगा सरप्राइज, आदित्य धर ने तैयार किया तोहफा

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2025, 05:10 PM IST

Dhurandhar First Look: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी नई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स रणवीर सिंह के बर्थडे पर एक्टर को बड़ा सरप्राइज देने का प्लान कर रहे थे, लेकिन एक्टर ने सब पर पानी फेर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Dhurandhar First Look: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म धुरंधर से रणवीर सिंह का लुक लीक हुआ था, जिसमें एक्टर एकदम नए अंदाज में नजर आए थे। इन सब के बाद अब फिल्म धुरंधर को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। मेकर्स रणवीर सिंह के बर्थडे यानी 6 जुलाई को फिल्म से जुड़ा अपडेट देने कै तैयारी कर रहे थे जिसकी भनक एक्टर को लग गई है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Dhurandhar First Look

रणवीर सिंह के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा तोहफा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने रणवीर के जन्मदिन पर एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया था, जो कि 'धुरंधर' का बड़ा अपडेट होने वाला था। लेकिन रणवीर ने इस सरप्राइज को पहले ही भांप लिया और आदित्य का प्लान थोड़ा फीका पड़ गया। फिर भी आदित्य धर ने रणवीर सिंह से वादा किया है कि फाइनल फर्स्ट लुक अभी भी उनके लिए एक धमाकेदार ट्रीट होगा। आपको बता दे कि ये सरप्राइज फिल्म धुरंधर का फर्स्ट लुक हो सकता है।

End of Feed