Aditya Dhar on Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिल्म की जमकर आलोचना और ट्रोलिंग कर रहे हैं। इसी बीच ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने यश के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यश की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए प्यार जाहिर किया। आदित्य धर के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच दोनों के साथ काम करने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। (Zoom Hindi पर ये भी पढ़ें-Top 7 TV Gossips: झूठा निकला निक्की तंबोली-अरबाज पटेल का ब्रेकअप, BB 20 में नजर आएंगी आम्रपाली दुबे!)
आदित्य धर ने कही ये बात (pic credit-instagram)
आदित्य धर ने कही ये बात
‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर यश के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। आदित्य धर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यश की एक तस्वीर शेयर की और उसके साथ सिर्फ ‘Yash’ लिखा। उन्होंने इसके साथ मसल और हार्ट वाली इमोजी भी लगाई। हालांकि, उन्होंने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर हो रही आलोचना पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका यह पोस्ट फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। आदित्य धर का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब ‘टॉक्सिक’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म को कुछ लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन कई दर्शकों ने इसकी आलोचना भी की है। इसके अलावा फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर भी उम्मीद से कम प्रदर्शन की बातें सामने आ रही हैं।
आदित्य धर ने कही ये बात (pic credit-instagram)
आदित्य धर के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अब यश और उनके साथ एक फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर करने लगे हैं। कई लोगों को लगता है कि आदित्य धर और यश की जोड़ी बड़े स्तर की एक्शन फिल्म के लिए शानदार हो सकती है। एक फैन ने लिखा कि अगर ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ का कॉम्बिनेशन हो जाए तो एक बड़ा प्रोजेक्ट देखने को मिल सकता है। वहीं एक अन्य फैन ने ‘आदित्य धर × यश’ को एक शानदार जोड़ी बताया। कुछ फैंस ने यह भी उम्मीद जताई कि यश, आदित्य धर और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मिलकर इंटरनेशनल स्तर का कोई बड़ा प्रोजेक्ट बना सकते हैं। हालांकि, अभी तक यश और आदित्य धर के साथ काम करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं फिलहाल फैंस की उम्मीदों और अटकलों तक ही सीमित हैं।
