Ranveer Singh and Sara Arjun Age Gap: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में मेकर्स अक्सर फ्रेश जोड़ी को लेने के चक्कर में उम्र के फासले का ध्यान तक नहीं रखते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्टर्स और एक्ट्रेस के बीच 15 से 25 साल तक का ऐज गैप देखा गया है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में भी देखने को मिलेगा। मेकर्स ने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस सारा अर्जुन को कास्ट किया है। दोनों के बीच लगभग 20 की उम्र का फासला बताया जा रहा है।
बीते दिन रिलीज हुए रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में सारा अर्जुन के साथ उनकी झलक देखने को मिली। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों को पसंद आई है लेकिन रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच जो उम्र का फासला है उसको लेकर लोगों ने इंटरनेट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोगों ने रणवीर सिंह को ट्रोल किया है, तो कईयों में मेकर्स की क्लास लगाई है। लोगों का मानना है कि फ्रेश जोड़ी को कास्ट करने के चक्कर में मेकर्स छोटे-बड़े का फर्क भूलते जा रहे हैं।
सारा अर्जुन साउथ सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में सारा अर्जुन ने ऐश्वर्या राय के बचपन का किरदार निभाया था। दूसरी ओर 'धुरंधर' की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होगी।
