Dhurandhar 2 controversy: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) दर्शकों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। इस मूवी को साउथ से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स से खूब तारीफ मिल रही है। वहीं अब 'धुरंधर 2' में एक सीन ऐसा है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक सीन में आर माधवन का किरदार सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है जबकि गुरु गोविंद सिंह द्वारा रचित दशम ग्रंथ का एक पवित्र श्लोक पढ़ा जा रहा है। इस सीन पर सिख समुदाय के कई लोगों ने निराशा व्यक्त की है। ऐसे में अब खुद आर माधवन ने इस सीन पर विवाद होने के बाद सफाई दी है।
Pic Credit: X
आर माधवन ने सिख समुदाय से मांगी माफी
शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और 'सिख्स इन महाराष्ट्र' संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत सिंह कीर ने मुलुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आर. माधवन, रणवीर सिंह और आदित्य धर का नाम लिया गया है। उन पर गुरबानी का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इस एफआईआर के बाद अब आर माधवन ने सिख समुदाय से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। (इसे भी पढ़ें: अमिताभ-अभिषेक संग 'सरकार 4' नहीं बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, 'धुरंधर' की सफलता देख लिया फैसला)
आर माधवन ने इस वीडियो के माध्यम से यह क्लियर करते हुए बताया कि जब वो इस सीन को शूट कर रहे थे, तब आदित्य धर ने उनसे कहा था कि वो डायलॉग कहने से पहले अपनी सिगरेट बुझा दें। आर माधवन ने आगे बताया कि उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी। उस सीन को करते हुए मेरे मुंह से सिगरेट का धुआं नहीं निकला था। आर माधवन ने यह भी कहा कि वो उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। आर माधवन सिख समुदाय का सम्मान करते हैं और उनके साथ हमेशा खड़े हैं।
