धर्मेंद्र ने 100 रुपये के नोट पर लिया था इस एक्टर का ऑटोग्राफ, बॉबी देओल ने पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 18, 2025, 03:54 PM IST

Dharmendra-Ashok Kumar Photo: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) एक बार फिर अपनी नई फोटो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इन तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ स्टार अशोक कुमार (Ashok Kumar) नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र की इस तस्वीर में क्या खास है, जिसको लेकर चर्चा हो रही है।

Dharmendra-Ashok Kumar Photo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों फिल्मी दुनिया से ज्यादा सोशल पर एक्टिव रहते हैं। एक्टर धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कभी एक्टर जिम में मेहनत करते नजर आते है, तो कभी पूल में मस्ती। इसके अलावा धर्मेंद्र अपनी फिल्मों से जुड़ी फोटोज भी शेयर करते रहते हैं, जिन्हें एक्टर के फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच धर्मेंद्र की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। धर्मेंद्र की नई तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र की नई तस्वीर में क्या खास है।

Dharmendra-Ashok Kumar Photo

धर्मेंद्र ने शेयर की पुरानी तस्वीर

धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने को-स्टार अशोक कुमार (Ashok Kumar) के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उस दौर की है जब धर्मेंद्र इंडस्ट्री में नए-नए आए थे और अशोक कुमार जैसे दिग्गज के साथ काम करना उनके लिए सपने जैसा था। तस्वीर में धर्मेंद्र अशोक कुमार के साथ बड़े प्यार से खड़े हैं, और उनके चेहरे की स्माइल बता रही है कि वो उस समय कितने खुश थे। इस तस्वीर में धर्मेंद्र 100 रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ लेते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र फोटो के कैप्शन में लिखा 'दोस्तों, दादा मुनि का सौ रुपये के नोट पर ऑटोग्राफ! क्या शानदार यादें हैं। डायरेक्टर असित सेन और मोहन छोटी पास में देख रहे हैं।'

End of Feed