Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद से बी-टाउन में उदासी छाई हुई है। धर्मेंद्र को याद कर के बॉलीवुड स्टार्स काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार्स धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल (Sunny Deol) से मिलने पहुंचे थे। इन सब के बाद अब धर्मेंद्र की याद में एक प्रेयर मीट रखी गई है। जिसको लेकर सारी जानकारी सामने आ गई है। इस प्रेयर मीट को देओल परिवार ने ये नाम दिया है।
Image Source: IMDb
आज होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट
एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वो आज भी लोगों की यादों में अमर हैं। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी दुखी नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच अब धर्मेंद्र के प्रेयर मीट को लेकर खबर सामने आ गई है। देओल परिवार आज यानी 27 नवंबर को धर्मेंद्र की प्रेयर मीट रखने जा रहा है। ये प्रेयर मीट शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक मुंबई के ताज होटल में होगी। इस प्रेयर मीट को 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' का नाम दिया गया है। इस प्रेयर मीट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचने वाले हैं। इससे से जुड़ा एक इनवाइट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। Mid Day की रिपोर्ट के मुताबिक इस मीट में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) उनके सुपरहिट गाने गाएंगे। ये खबर तेजी से सोशल मीडिया पर छा गई है।
जुहू वाले घर पहुंचे थे ये सितारे
इस प्रेयर मीट से पहले देओल परिवार के जुहू वाले घर पर बॉलीवुड स्टार्स का तांता लगा हुआ है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अजय देवगन (Ajay Devgn), आशा पारेख (Asha Parekh), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और राकेश रोशन (Rakesh Roshan) देओल परिवार के घर उनका दुख बांटने पहुंच चुके हैं। इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है।
