दिलों में अधूरी रह गई तमन्ना.... धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन न कर पाने का जनता को हो रहा मलाल

Fans are Angry on Deol Family: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 की सुबह मुंबई के अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इस समय फैंस धर्मेन्द्र के अंतिम दर्शन न कर पाने की वजह से परेशान हैं।

Fans are Angry on Deol Family: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ( Dharmendra) अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह, सोमवार को उनका देहांत हो गया। एक्टर 89 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह जब यह खबर सामने आई तो फैंस का दिल दर्द के मारे फट गया। लोगों को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था कि उनका चहेता अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहा। मुंबई के विले पार्ले पवन हंस शमशान गृह में एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि देओल परिवार ने बिना किसी अंतिम यात्रा के उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जिस बात से धर्मेन्द्र के फैंस थोड़े से नाराज हैं। उनका कहना है कि हम उन्हें सालों से चाहते थे, यह हमारे साथ गलत हुआ है।

Fans are Angry on Deol Family

धर्मेंद्र के फैंस चाहते थे कि वह आखिरी बार अपने चहेते एक्टर को देख पाए या उनके अंतिम दर्शन कर पाए। ऐसा सोचकर ढेर सारी लोग उनके घर के बाहर भी नजर आए और शमशान घाट के गेट पर भी लोगों की काफी भीड़ नजर आई। लोग अपने फेवरेट हीरो की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार में रहे, हालांकि परिवार वालों ने सिक्योरिटी के चलते चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। फैंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- "हमने उन्हें कई सालों से प्यार किया है, वह हमारे फेवरेट थे, उनकी एक झलक तो दिखानी ही थी'। एक फैन ने तो पुलिस वाले को पैसे देते हुए कहा कि कृपया हमें अंदर जाने दीजिए। बता दें कि लोग बाहर खड़े होकर आँखों में आँसू लेकर रोते नजर आ रहे हैं।

End of Feed