मनोज कुमार की मौत से अब तक उभर नहीं पाए हैं धर्मेन्द्र, कहा 'तू चला गया मुझे छोड़कर...'

Dharmendra- Manoj Kumar: 4 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार ने अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा था। अब हाल ही में स्वर्गीय एक्टर के भाई ने खुलासा किया कि अभी तक धर्मेन्द्र मनोज कुमार की मौत से उभर नहीं पाए हैं। यहां जानिए धर्मेन्द्र ने क्या कहा।

Dharmendra- Manoj Kumar: पिछले हफ्ते यानी 4 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज कुमार का देहांत हो गया। 87 वर्षीय एक्टर की मौत मायोकार्डियल इन्फार्क्शन के कारण हुए कार्डियोजेनिक शॉक से हुई। साथ ही, वे डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। मनोज कुमार की मौत से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। तमाम स्टार्स उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे थे आखरी दर्शन लेने। इस बीच मनोज कुमार के भाई ने मनीष गोस्वामी ने खुलासा किया कि दिवगंत एक्टर की मौत पर धर्मेन्द्र ने क्या शब्द कहे थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Dharmendra- Manoj Kumar

मनीष गोस्वामी कहते हैं 'मनोज कुमार (Manoj Kumar) धर्मेन्द्र (Dharmendra) जी के बहुत करीब थे क्यूंकी दोनों ही एक रंजीत स्टूडियो में स्ट्रगल किया करते थे। एक समय पर काम की कमी होने के कारण दोनों ने अपने-अपने गाँव जाने का फैसला तक कर लिया था। धर्मेन्द्र ने शुरू से मनोज को हरी कहकर बुलाया। जब धर्मेन्द्र प्रार्थना सभा के लिए आए तो उन्होंने कहा कि हरी तू चला गया ना मुझे छोड़कर।' धर्मेन्द्र भी अपने दोस्त के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे जहां उन्हे इमोशनल होते हुए देखा गया। अपने समय पर दोनों सुपरस्टार होने के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी थे।

End of Feed