Dharmendra Health Update: पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे सनी देओल, सिर पर हाथ रखे मायूसी में दिखे एक्टर

Sunny Deol Spotted At Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह वेंटिलेटर पर हैं। लेकिन सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर इस खबर को खारिज किया। वहीं अब खुद एक्टर अपने पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

Sunny Deol Spotted At Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन धर्मेंद्र इन दिनों अपने स्वास्थ्य के कारण चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, धर्मेंद्र को उनके स्वास्थ्य की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उम्र संबंधी परेशानी से जूझ रहे धर्मेंद्र को लेकर ये खबर तक आई थी कि एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक है। लेकिन सनी देओल की टीम ने बयान जारी कर बताया कि वह वेंटिलेटर पर नहीं हैं, साथ ही उनकी हालत इस वक्त स्थिर है। इन सबसे इतर धर्मेंद्र से मिलने अब खुद सनी देओल (Sunny Deol) भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं, जिससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर के चेहरे पर मायूसी छाई नजर आई।

sunny deol visits dharmendra

फोटो क्रेडिट- टाइम्स नाउ, धर्मेंद्र फैनपेज

धर्मेंद्र (Dharmendra) के वेंटिलेटर पर होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस भी चिंता में नजर आए। वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने के लिए अस्पताल में पहुंचे। जहां पहले हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं तो वहीं अब सनी देओल भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के पास नजर आए। सनी देओल के साथ-साथ उनके बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिये अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सनी देओल का चेहरा उतरा हुआ नजर आया। एक्टर ने अपना सिर पकड़ा हुआ था। उनके बेटे करण और राजवीर एक्टर की कार में ही पीछे वाली सीट पर नजर आए।

End of Feed