RARKPK: धर्मेंद्र ने शबाना आजमी को किस करने पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सीन की डिमांड थी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 07:27 PM IST

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र ने शबाना आजमी को किस किया है। इस किसिंग सीन के लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि इस सीन को जबरदस्ती दिखाया गया है। किसिंग सीन पर धर्मेंद्र ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने कहा कि ये किसिंग सीन डिमांड थी।

करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Ki Kahani) रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), धर्मेंद्र (Dharmendra), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) मुख्य भूमिक में हैं। फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र शबाना आजमी को किस करते हुए नजर आते हैं। इस किस को देखने के बाद फैंस हैरान हो गए। फिल्म से ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना के किस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही हैं। यूजर्स इस सीन को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। अब इस पर धर्मेंद्र ने रिएक्शन दिया है।

End of Feed