बॉलीवुड

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani पर कंगना रनौत ने मारा करण जौहर को तंज, बोलीं-250 करोड़ खर्च बनाया डेली सोप

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 29, 2023, 03:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर की आलोचना की। एक्ट्रेस ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर अपना रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने रॉकी और रानी को डेली सोप बताया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

kangana Ranaut and karan Johar (credit pic: instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) रिलीज हो गई है। इस फिल्म पर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने रिव्यू दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर को खरी-खोटी सुनाई है। एक्ट्रेस ने करण जौहर (Karan Johar) के साथ- साथ रणवीर सिंह की जमकर आलोचना की। एक्ट्रेस ने कहा, भारतीय जनता को और बेवफूक नहीं बन सकता है। उन्होंने नकली सेट और ऊपर से नकली कपड़ों से भरी खराब फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया है जो वास्तविक जीवन में भी इसी तरह के कपड़े पहनते हैं। उनरे दिल्ली जैसे गंदे घर का है। ये सब क्या बकवास है।

90 के दशक की पुरानी फिल्मों को कॉपी करने के लिए करण को शर्म आनी चाहिए। कोई इस मूर्खता पर 250 करोड़ रुपये कैसे खर्च कर सकता है। उन्हें पैसे कौन देता है। वहीं, अच्छा टैलेंट पैसा पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कंगना ने करण जौहर की लगाई क्लास

kangana post

kangana post

एक्ट्रेस ने रॉकी और रानी की तुलना ओपेहाइमर से की। एक्ट्रेस ने कहा कि दर्शक परमाणु हथियार की खोज और परमाणु विज्ञान की फिल्मी देख रहे हैं। वहीं, नैपो गैंग अभी भी 3 घंटे का सास- बहू बना रहे हैं। सास -बहू का डेली सोप बनाने के लिए कोई 250 करोड़ कैसे खर्च कर सकता है। अब इन लोगों को रिटायर होना जाना जाइए और नए लोगों को मौका देना चाहिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने ओपनिंग डे पर 11.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article