बॉलीवुड

RRKPK Box Office Collection Day 2 : वीकेंड की शुरुआत में RRKPK ने दिखाया अपना कमाल, दूसरे दिन हुई बंपर कमाई

RRKPK Box Office Collection Day 2 : फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शुक्रवार को 11.50 करोड़ की ओपनिंग की है ।अब मेकर्स को वीकेंड पर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं आइए जानते हैं दूसरे दिन शनिवार को करण जौहर की फिल्म ने कितनी कमाई की

Image

RRKPK Second Day Box Office Collection

RRKPK Box Office Collection Day 2 : करण जौहर( Karan Johar) निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। फिल्म को दर्शकों से लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक सबका प्यार मिल रहा है । वहीं रणवीर और आलिया की जोड़ी को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे है । फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन शुक्रवार को 11.50 करोड़ की ओपनिंग की है ।अब मेकर्स को वीकेंड पर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं आइए जानते हैं दूसरे दिन शनिवार को करण जौहर की फिल्म ने कितनी कमाई की

धर्मा प्रोडक्शन फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी( RRKPK) ने दूसरे दिन शनिवार को 16 करोड़ की बंपर कमाई की है।जोकि आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) की ब्लॉकबस्टर फिल्म गंगुबाई कठियावड़ी की दूसरे दिन की कमाई से 3 करोड़ ज़्यादा है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 27.50 करोड़ हो गई है। रणवीर ( Ranveer Singh) आलिया स्टार फिल्म को थिएटर में फैंस का प्यार मिल रहा है साथ ही मूवी के गाने और बिग स्टारकास्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं मेकर्स को इस वीकेंड पर फिल्म से कमाई की कई उम्मीदें हैं। फिल्म के पास 11 दिन में कमाई करने का अच्छा मौका है क्योंकि इसके बाद बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 बड़े पर्दे पर आने वाली है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो ड्रामा, प्यार, झगड़ा और एंटरटेनमेंट से भरपूर ये फिल्म आपको करण जौहर की फिल्मी दुनिया में सैर कराने ले जाएगी। धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसी बड़ी स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म को देखने का मजा दौगुना हो जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article