Dharmendra Dies At 89: करीना-कियारा सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने धर्मेंद्र को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Dharmendra Dies At 89: इंडियन सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद अब बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

Dharmendra Dies At 89: भारतीय सिनेमा के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का 89 की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र ने मुंबई में आखिरी सांस ली है। 24 नवंबर के दिन सामने आई धर्मेंद्र के निधन की खबर ने उनके फैन्स को बड़ा झटका दिया है। फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए उनकी पिक्स और वीडियो शेयर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र के निधन पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी है।

Dharmendra

Pic Credit: Instagram

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि धर्मेंद्र को सांस लेने में परेशानी आई थी। इसके बाद 12 नवंबर के दिन धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई थी। ऐसे में अब 24 नवम्बर के दिन धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे इंडियन सिनेमा को सदमे में डाल दिया है। फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नही रहे हैं।

End of Feed