Dharmendra Death: 89 साल की उम्र में हुआ धर्मेंद्र का निधन, गम में डूबे सोशल मीडिया यूजर्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 24, 2025, 02:03 PM IST

Dharmendra Death Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहे। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आते ही नेता, अभिनेता और फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। धर्मेंद्र की निधन से हर कोई उदास नजर आ रहा है।

Dharmendra Death Twitter Reaction: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें कि धर्मेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज एक्टर की तबियत खराब होने के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर धर्मेंद्र को नहीं बचा पाए। धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। धर्मेंद्र के चाहने वालों के चेहरे पर उदासी छा गई है। धर्मेंद्र के निधन की खबर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर रिएक्शन देना शुरू कर चुके हैं।

Dharmendra Death

Image Source: IMDb

दुनिया को उदास कर गए ही-मैन

एक्टर धर्मेंद्र का आज यानी 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उदास नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फैंस को अंदर दे तोड़ दिया है। धर्मेंद्र के निधन के बाद अब नेता से लेकर अभिनेता और फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गयाा है। कोई धर्मेंद्र की पुरानी तस्वीर शेयर करता दिखा, तो किसी ने अपनी साथ वाली तस्वीरों शेयर कर श्रद्धांजलि दी। पूरा सोशल मीडिया धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने गमगीन नजर आ रहा है। तो चलिए देखते हैं धर्मेंद्र के इस दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें कैसे याद करते नजर आए।

कई फिल्मों में किया काम

एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से की थी। इसके बाद धर्मेंद्र की एक के बाद एक फिल्में आई और वो एक्टर से स्टार और फिर सुपरस्टार बन गए। धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका अंदाज और फिल्में उन्हें सदा के लिए अमर कर गईं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed